हकीमाबाद-नागरबस्ती पुल बनेगा नई राह, बेगूसराय से दरभंगा तक की यात्रा होगी तेज और आसान, किसानों को भी होगा फायदा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Jan 2026 8:43 PM

विज्ञापन

पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश

Bihar News: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहा बहुप्रतीक्षित पुल अब अंतिम दौर में है. अगस्त तक काम पूरा होने की उम्मीद है. सितंबर से इस पुल पर आवागमन शुरू हो सकता है. जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहा पुल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. हकीमाबाद और नागरबस्ती के बीच निर्माणाधीन इस पुल को लेकर मुख्यमंत्री ने अगस्त महीने तक काम पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया है. यदि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा हो गया, तो सितंबर से इस पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है.

इस पुल के शुरू होते ही समस्तीपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. बेगूसराय, रोसड़ा, हसनपुर और दलसिंहसराय से दरभंगा जाने वाले भारी वाहन और आम यात्री अब शहर की भीड़-भाड़ से बच सकेंगे. इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी.

पुल के सभी पिलर तैयार

फिलहाल पुल के ऊपरी ढांचे यानी सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से चल रहा है. सभी पिलर तैयार हो चुके हैं. पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है. पहले इस पुल को 9 पाया का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में दो अतिरिक्त पाया जोड़े गए. अब यह पुल 11 पाया का है और इसकी कुल लंबाई 400 मीटर हो गई है, जो पहले 336 मीटर थी.

इस परियोजना पर करीब 47 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. पुल के बन जाने से हकीमाबाद, नागरबस्ती समेत आसपास के पांच दर्जन से अधिक गांवों को सीधा फायदा मिलेगा. खासकर वारिसनगर और जितवारपुर प्रखंड की करीब दो लाख आबादी को इससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

किसानों के लिए भी वरदान है यह पुल

किसानों के लिए भी यह पुल किसी वरदान से कम नहीं होगा. उजियारपुर और अंगारघाट इलाके के किसान अब मथुरापुर घाट स्थित सब्जी मंडी तक सीधे पहुंच सकेंगे. अभी उन्हें शहर के अंदर से होकर जाना पड़ता है, जहां जाम बड़ी समस्या बनता है. पुल चालू होने के बाद उनका समय और खर्च दोनों कम होंगे.

एप्रोच पथ का भी तेजी से होगा निर्माण

पुल के साथ-साथ एप्रोच पथ का निर्माण भी तेज किया जाएगा. डीएम रोशन कुशवाहा के अनुसार, पुल को जोड़ने के लिए दो लेन की सड़क बनाई जाएगी. यह सड़क NH-55 समस्तीपुर-रोसड़ा पथ से मुक्तापुर तक सीधा संपर्क देगी. साथ ही मुसरीघरारी से जोड़ने के लिए बाइपास सड़क का भी निर्माण जारी है. उम्मीद है कि सितंबर से इस पुल और संपर्क सड़कों पर गाड़ियां दौड़ने लगेंगी. इससे समस्तीपुर को एक नई और मजबूत कनेक्टिविटी मिलेगी, जो विकास की रफ्तार को और तेज करेगी.

Also Read: मुजफ्फरपुर में नोएडा जैसी घटना, पुल से नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के इंजीनियर समेत दो की मौत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन