अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो अब देगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, वैभव का एडमिट कार्ड हुआ जारी

वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Suryavanshi: बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी धाक जमाने के बाद अब सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं. 17 फरवरी से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए उनका एडमिट कार्ड जारी हो चुका है. खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाते हुए वैभव अब परीक्षा हॉल में अपनी प्रतिभा साबित करने को तैयार हैं.
Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप का हीरो अब देगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, वैभव का एडमिट कार्ड हुआ जारी: समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान करने वाला यह 14 वर्षीय खिलाड़ी अब सीबीएसई की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बैठने जा रहा है. खेल के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव के लिए यह समय अपनी शिक्षा और खेल के बीच संतुलन बनाने की एक बड़ी परीक्षा है.
कहां से पढ़ाई कर रहे वैभव
वैभव ताजपुर के डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल के छात्र हैं. स्कूल के प्रिंसिपल आदर्श कुमार ने जानकारी दी है कि वैभव का एडमिट कार्ड जारी हो गया है और उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. स्कूल प्रशासन को अपने इस छात्र पर गर्व है और वे वैभव की पढ़ाई में हर संभव मदद कर रहे हैं ताकि खेल के व्यस्त शेड्यूल की वजह से उनकी शिक्षा पर कोई असर न पड़े.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
खेल से बनायेंगे दूरी?
वैभव के लिए आने वाले कुछ दिन काफी व्यस्त रहने वाले हैं, क्योंकि उनकी परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी और पूरा परिवार वैभव की पढ़ाई को लेकर भी उतना ही संजीदा है जितना कि उनके क्रिकेट करियर को लेकर. वैभव को अपनी बोर्ड परीक्षा और आईपीएल की प्रैक्टिस दोनों को साथ लेकर चलना होगा.
पूरे समस्तीपुर और देश के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब वैभव पर टिकी हैं. 22 गज की पिच पर झंडे गाड़ने वाला यह युवा बल्लेबाज परीक्षा हॉल में कैसा प्रदर्शन करता है, इसपर सबकी नजर टिकी है. वैभव का यह सफर उन सभी बच्चों के लिए एक प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ पढ़ाई को भी उतना ही महत्त्व देना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें: सोना लुटेरा प्रिंस के एनकाउंटर पर हुआ बड़ा खुलासा, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




