Education news from Samastipur:गुलशन प्रधानमंत्री व उप प्रधानमंत्री बनी प्रियांशु कुमारी

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Education news from Samastipur:गुलशन प्रधानमंत्री व उप प्रधानमंत्री बनी प्रियांशु कुमारी

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर मिल्की भूमिहार टोल में प्रधानाध्यापक राजीव रंजन एवं वरीय शिक्षिका उषा कुमारी की अध्यक्षता में बाल संसद तथा मीना मंच का गठन किया गया.

विज्ञापन

Education news from Samastipur:विभूतिपुर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर मिल्की भूमिहार टोल में प्रधानाध्यापक राजीव रंजन एवं वरीय शिक्षिका उषा कुमारी की अध्यक्षता में बाल संसद तथा मीना मंच का गठन किया गया. बाल संसद का नोडल शिक्षक रमेश कुमार तथा मीना मंच की नोडल शिक्षिका ममता कुमारी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया. इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक हरे कृष्णा राय, साधना कुमारी, सुधा कुमारी, नरेश कुमार, प्रभात रंजन, कौशिक कुमार,आरती कुमारी, इंदु कुमारी, कुमारी द्रोपदी तथा चंदन कुमार उपस्थित थे. बाल संसद के गठन में गुलशन कुमार को प्रधानमंत्री,प्रियांशु कुमारी को उप प्रधानमंत्री,अनुपम कुमारी को स्वास्थ्य मंत्री, कृष्ण केशव को उपस्वास्थ्य मंत्री, आदर्श कुमार को शिक्षा मंत्री, प्रियम कुमारी को उप शिक्षा मंत्री, अभिमन्यु कुमार को पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, मधु कुमारी को उप पुस्तकालय एवं उप विज्ञान मंत्री, दिव्यांशु कुमार को खेल एवं संस्कृति मंत्री, दिव्या रानी को उप खेल एवं उप सांस्कृतिक मंत्री, सौरभ राज को जल एवं कृषि मंत्री, नेहा कुमारी को उप जल एवं उप कृषि मंत्री बनाया गया. मीना मंच में लक्ष्मी कुमारी को मीना बनाया गया.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिल्कियाचक पोखर में बाल संसद का हुआ चुनाव

शाहपुर पटोरी : उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिल्कियाचक पोखर के परिसर में बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ. प्रधानाध्यापक इंतखाब आलम के नेतृत्व एवं संयोजन में संपन्न हुए इस चुनाव में पूजा कुमारी गुप्ता को सर्वसम्मति से संयोजक शिक्षक के रूप में चुना गया. जबकि बाल संसद के प्रधानमंत्री के रूप में अमित कुमार एवं उप प्रधानमंत्री के रूप में दिव्या कुमारी का चयन किया गया. मीना मंच का भी गठन किया गया. प्रधानाध्यापक के नेतृत्व एवं संयोजन में संपन्न हुए इस चुनाव में सर्वसम्मति से स्वाति कुमारी को सुगमकर्ता शिक्षक के रूप में चुना गया. जबकि आयुषी कुमारी को मीना व ब्यूटी कुमारी को मीना मंत्री के रूप में चुना गया. मिट्ठू तोता के रूप में आशी राज को व दिव्या कुमारी को अध्यक्ष एवं रागिनी कुमारी को सचिव के रूप में चुना गया. मौके पर शिक्षक मीरा राम, मो. निसार अहमद, राजीव कुमार रंजन, सुनील कुमार राय, अखिलेश कुमार, राजेंद्र कुमार दास, आरती कुमारी, अंशुल मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन