Samastipur News:अगले 24 घंटे तक उत्तर बिहार में अच्छी वर्षा की संभावना

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:अगले 24 घंटे तक उत्तर बिहार में अच्छी वर्षा की संभावना

अगले 24 घंटे में उत्तर बिहार में अच्छी वर्षा की संभावना बन रही है. परिस्थितियां अनुकूल रही तो तराई व मैदानी भाग में इसका भरपूर असर दिखेगा.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : अगले 24 घंटे में उत्तर बिहार में अच्छी वर्षा की संभावना बन रही है. परिस्थितियां अनुकूल रही तो तराई व मैदानी भाग में इसका भरपूर असर दिखेगा. यह आकलन है डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का. अगले तीन दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान बताया गया है कि आसमान में मध्यम दर्जे के बादल छाये रह सकते हैं. अधिकतर स्थानों पर वर्षा हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना भी जतायी गयी है. इसके बाद रुक-रुक कर वर्षा होती रह सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर बारिश के दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया गया है. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी सावधान किया गया है. पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान के 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. जबकि न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दौरान आमतौर पर पुरवा हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. इसकी औसत रफ्तार 6 से 10 किलो मीटर प्रतिघंटा के बीच रह सकती है. वैसे कुछ जगहों पर पछुआ हवा भी चल सकती है. बताते चलें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 1.9 कम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन