ePaper

Samastipur News:वंदे भारत के आगमन को लेकर किया फ्लैग मार्च

Updated at : 15 Sep 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:वंदे भारत के आगमन को लेकर किया फ्लैग मार्च

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर जोगबनी से दानापुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के आगमन को लेकर रेलकर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर जोगबनी से दानापुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के आगमन को लेकर रेलकर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला. इसमें शामिल अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन आगमन के समय लोगों के सहयोग की जरुरत होगी. ताकि ससमय इसका परिचालन कराया जा सके. उन्होंने लोगों को इसके इस ट्रेन में सफर करने को लेकर भी जागरूक किया. इस ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी. इस ट्रेन में टिकट कैसे बुक करना है. इसको लेकर भी लोगों को जागरुक करते बताया कि रेल कर्मी लोगों को सुरक्षित यात्रा करने के लिए संकल्पित है. बता दें कि वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन इस खंड पर चलेगी. अमृत भारत परिचालन के बाद वंदे भारत व पूजा स्पेशल ट्रेन के चलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का आलम है लोग बताते हैं कि लंबे अरसे व लंबे संघर्ष के बाद हसनपुर स्टेशन को रेल में कुछ सुविधा बढ़ी है. स्थानीय जानकार की माने तो समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन यात्री व माल भाड़ा दोनों देने में अव्वल होने के बावजूद काफी लंबे समय बाद यहां पर रेल प्रशासन की निगाहें गई है. लोगों ने बताया कि हसनपुर को अभी और सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि हसनपुर रोड स्टेशन जो हसनपुर रोड जंक्शन बना तभी उसका सपना पूरा होगा.मौके पर स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र कुमार रजक, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एलबी राम, एएसआई संजीत कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जीएस अमित कुमार, सीएस विजय कुमार, स्टेशन मास्टर चंद्रकांत वर्मा, चमन, मनीष कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन