Samastipur News:मछली उत्पाद बना ग्रामीण महिलाओं के जीवकोपार्जन का साधन : डा श्रीवास्तव

तीन दिवसीय अनुसूचित जाति समुदाय के लिए मछली उत्पाद तैयार करने विषयक व्यावहारिक एवं क्रियाशील प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया.
पूसा : डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ मात्स्यिकी महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद तेलंगाना द्वारा प्रायोजित एवं जीविका के माध्यम से चयनित मुजफ्फरपुर जिला के मत्स्यपालकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय अनुसूचित जाति समुदाय के लिए मछली उत्पाद तैयार करने विषयक व्यावहारिक एवं क्रियाशील प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया. समारोह में अधिष्ठाता डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव व मुख्य अतिथि डॉ. स्मृति रेखा सरकार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. प्रशिक्षणार्थियों को मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया गया. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थी अर्जित ज्ञान से मछलियों से बनने वाले विभिन्न मूल्यवर्धित उत्पाद को बनाकर स्वरोजगार के माध्यम से बेहतर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. मछली उत्पाद ग्रामीण महिलाओं की जीवकोपार्जन का साधन बन रहा है. मौके पर प्रशिक्षण संयोजिका डॉ तनुश्री घोड़ई, जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक अर्चना शर्मा, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ साकेत कुमार कर्ण, मात्स्यिकी महाविद्यालय ढोली के शिक्षक डॉ. शिवेन्द्र कुमार, डॉ. सुजीत कुमार नायक, रोशन कुमार राम, डॉ राजेश कुमार, अंशु शर्मा, साजन कुमार भारती, नितेश कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




