Firing in pandal in Samastipur: बेटी की शादी में भाग लेने पहुंचे सजायाफ्ता कैदी के पंडाल में फायरिंग
Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के साखमोहन गांव में अपनी बेटी की शादी में भाग लेने पहुंचे सजायाफ्ता कैदी के शादी पंडाल में रविवार की रात्रि फायरिंग हुई.
विज्ञापन
Firing in pandal in Samastipur:
विभूतिपुर.थानाक्षेत्र के साखमोहन गांव में अपनी बेटी की शादी में भाग लेने पहुंचे सजायाफ्ता कैदी के शादी पंडाल में रविवार की रात्रि फायरिंग हुई.बंदी की अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता के कारण अनहोनी टल गई.पुलिस ने एक पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद की है.जबकि फायरिंग करनेवाला युवक भागने में सफल रहा.इस मामले में अभिरक्षा दल के हवलदार दिनेश पासवान के आवेदन पर स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.फायरिंग करनेवाला युवक की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाया है.बताया जाता है कि माकपा संत रामनाथ महतो,पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह एवं पूर्व सरपंच गुनानन्द सिंह हत्याकांड में गांव के ही कुख्यात अजय सिंह उर्फ नेता जी को सजा हो गयी थी.अभी वह जेल में सजा काट ही रहा था कि उसकी पुत्री की शादी 20 अप्रैल को तय हो गया.घटना के दिन कोर्ट के द्वारा पेरोल बेल पर वह अपने घर आया हुआ था.मामला साखमोहन गांव का,तीन जिंदा कारतूस व पिस्तौल बरामद
शादी की रस्मे शांतिपूर्ण तरीके से निभायी जा रही थी.इसी बीच दो बजे रात्रि के करीब पंडाल में फायरिंग शुरू हो गया.दर्जनों राउंड फायरिंग होने की चर्चा है.हालांकि प्राथमिकी में एक राउंड की ही चर्चा की गयी है.फायरिंग की आवाज सुन अभिरक्षा दल में शामिल पुलिसकर्मियों ने अजय सिंह को घेरे में लेकर स्थानीय थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने आर्म्स बरामद की .इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस कांड अंकित कर जांच में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










