सातनपुर चौक पर शू स्टोर में लगी आग, लाखों की क्षति

थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक स्थित आदिक शू स्टोर में हुई अगलगी की घटना में लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गये. घटना शनिवार की देर रात की बतायी गयी है.
उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक स्थित आदिक शू स्टोर में हुई अगलगी की घटना में लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गये. घटना शनिवार की देर रात की बतायी गयी है. पीड़ित दुकानदार मो. कमरुजमा ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वे शनिवार की शाम करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसी बीच अचानक दुकान में आग लग गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास करने लगे. वहीं उजियारपुर से अग्निशमन दस्ता ने पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया. आग कैसे लगी इस संबंध में कारण स्पष्ट नहीं हो सका. हालांकि, दुकानदार ने किसी की साजिश के तहत आग लगने की घटना होने की शिकायत करते हुए थाना में आवेदन दिया है. कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता देने की मांग प्रशासन से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




