CBSE 10th and 12th exam: अंग्रेजी का आसान पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे

Updated at : 15 Feb 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE 10th and 12th exam: अंग्रेजी का आसान पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से 11 केंद्रों पर कदाचारमुक्त शुरू हुई. पहले दिन 10 वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई.

विज्ञापन

समस्तीपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से 11 केंद्रों पर कदाचारमुक्त शुरू हुई. पहले दिन 10 वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई. अंग्रेजी का आसान पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे. सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं. शनिवार को 10वीं अंग्रेजी का पेपर था. इस दौरान परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आईडी प्रमाण पत्र जांचे गए. परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित होने के चलते उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर ही रखवाया गया. इस दौरान अकेले परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को फोन, स्मार्ट वॉच आदि रखने में परेशानी हुई. परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे संपन्न हुई. परीक्षा के लिए सभी छात्र-छात्राएं करीब 45 मिनट पहले पहुंच गए थे. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. परीक्षा संपन्न होने पर केंद्र से बाहर आकर छात्र-छात्राओं ने बताया कि परीक्षा को लेकर एक भय बना हुआ था, लेकिन जब उन्होंने पेपर पढ़ा तो वह खुश हो गए. छात्र वैभव कुमार, अंजली, नंदिनी आदि ने बताया कि पूरा पेपर स्लेबस से था इसलिए पेपर बहुत अच्छा गया. निर्धारित समय में पेपर पूरा हो गया.

केवल चैटजीपीटी से जुड़ा एक 10 नंबर का सवाल कठिन लगा

वहीं, बारहवीं कक्षा में परीक्षा की शुरुआत एंटरप्रेन्योरशिप का पेपर हुआ था. शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि अंग्रेजी पेपर की भाषा स्पष्ट थी, जिससे छात्रों के लिए प्रश्नों को समझना और हल करना काफी आसान था. साथ ही, प्रश्न पत्र में अधिकतम सेक्शन अंग्रेजी साहित्य से पूछ गए थे. परीक्षार्थी निशा कुमारी ने कहा पहला सवाल जो चैटजीपीटी का गद्यांश था. उस सवाल ने काफी परेशान किया. उसके अलावा पेपर काफी आसान था. आसानी से 80 में 70 तक नंबर आ जाएंगे.वहीं सृष्टि कुमारी ने कहा कि एग्जाम आसान था. सबकुछ सिलेबस के अंदर का था. कोई भी सवाल परेशान नहीं किया केवल चैटजीपीटी से जुड़ा एक 10 नंबर का सवाल कठिन लगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन