16 वर्षीय दिव्य दीपल ने पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, 517.5 किग्रा भार उठाकर रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन

जीता गोल्ड। | Prabhat Khabar Network

पटना में आयोजित 38वीं बिहार स्टेट क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दिव्य दीपल ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जानिए उनकी शानदार उपलब्धि।

विज्ञापन

Bihar Powerlifting Championship:  शहरी क्षेत्र के वीआईपी कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय दिव्य दीपल ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. 7 से 9 अगस्त 2026 तक पटना में आयोजित 38वीं बिहार स्टेट क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में दिव्य ने सब जूनियर 74 किलोग्राम क्लासिक वर्ग में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

तीनों स्पर्धाओं में किया बेहतरीन प्रदर्शन

दिव्य ने पावरलिफ्टिंग के तीनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 517.5 किलोग्राम भार उठाया:

  • स्क्वाट: 192.5 किलोग्राम
  • बेंच प्रेस: 125 किलोग्राम
  • डेड लिफ्ट: 200 किलोग्राम

बिहार स्टेट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक मेहता ने दिव्य को गोल्ड मेडल प्रदान किया. इस राज्य स्तरीय समारोह का उद्घाटन खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया था.

कड़ी मेहनत और अनुशासित अभ्यास से मिली सफलता

निकसपुर के मूल निवासी दिप्तोश चौधरी एवं शिक्षिका दीपा रानी के पुत्र तथा अवधेश चौधरी व मंजू कुमारी के पौत्र दिव्य 12वीं के छात्र हैं. उन्होंने स्थानीय जिम में रोजाना कड़ी प्रैक्टिस कर यह उपलब्धि हासिल की है. इससे पूर्व भी दिव्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अवार्ड जीत चुके हैं.

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक पर नजर

दिव्य का लक्ष्य अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड जीतना है. इसके लिए वे प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.

ये भी पढ़ें: अमृत 2.0 से जुड़ेंगे 15 हजार से अधिक घर, समस्तीपुर में विकास योजनाओं ने पकड़ी रफ्तार



विज्ञापन
Kunal Kumar Gupta

लेखक के बारे में

By Kunal Kumar Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन