Samastipur News:मुखिया संघ की बैठक में शिकायत पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:मुखिया संघ की बैठक में शिकायत पर हुई चर्चा

प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं की शिकायत जन प्रतिनिधि के पति द्वारा अधिकारियों से किया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है

विज्ञापन

Samastipur News: मोरवा : प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं की शिकायत जन प्रतिनिधि के पति द्वारा अधिकारियों से किया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे पंचायतों के विकास कार्य में बाधा पहुंचती है. यह जनप्रतिनिधि के लिए कतई शोभनीय नहीं है. यह बातें कही मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रियरंजन गोपाल ने. सोमवार को इन्द्रवारा के पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित मुखिया संघ की बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि लगातार पंचायतों के विकास के लिये मिलने वाली 15 वीं और षष्ठम की राशि प्राप्त नहीं होने से विकास कार्य बाधित हो रहा है. इसको लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है. इसी बीच कुछ योजनाओं को लेकर जनप्रतिनिधि पति के द्वारा अपने शागिर्दों की मदद से अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई जा रही है जो की काफी दुखद है. इस मौके पर बताया गया कि समस्या को लेकर राज्य मुखिया संघ के पास रखा जायेगा. संघ के आह्वान पर आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में भाग लेने पर चर्चा हुई. मौके पर वरुण सिंह, चन्देश्वर पासवान, अशोक दास, रंजीत पासवान, पिन्टू गिरी, दिलीप कुमार शर्मा, चौधरी सहनी, धर्मेंद्र आजाद, सुनील कुमार राय, पंकज राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन