एनएच 28 पर सड़क हादसे में श्रद्धालु की मौत

Updated at : 24 Feb 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच 28 पर सड़क हादसे में श्रद्धालु की मौत

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर पेट्रोल पंप के निकट सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी ऑटो में ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी.

विज्ञापन

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर पेट्रोल पंप के निकट सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी ऑटो में ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी. इसमें ऑटो सवार एक यात्री की मौत हो गई. वहीं एक यात्री बुरी तरह घायल हो गया. मृतक की पहचान मधुबनी जिला के बेनीपट्टी गांव निवासी रामफल मंडल के पुत्र मोहन मंडल (40) के रूप में की गई है. घायल की पहचान अशोक कामत की पुत्री चंदा कुमारी के रूप में की गई है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में ऑटो में सवार महिला श्रद्धालु रुणा देवी ने बताया कि ऑटो में मोहन मंडल समेत नौ लोग सवार थे. घटना स्थल पर आने पर एक ट्रक चालक ने पिछले से ठोकर मार दिया. इससे एक की मौत हो गई. बताया गया है कि सभी यात्री गंगा स्नान कर ऑटो से घर मधुबनी लौट रहे थे. थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि ठोकर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन