घनी आबादी के बीच से गुज़र रही 132 केवी टावर लाइन का रूट बदलने की मांग

Updated:
विज्ञापन
 घनी आबादी के बीच से गुज़र रही 132 केवी टावर लाइन का रूट बदलने की मांग

सरायरंजन के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से 132 केवी हाई वोल्टेज टावर लाइन का रूट रिहायशी इलाकों से हटाकर खाली जमीन से करने की मांग की है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

सरायरंजन: प्रखंड क्षेत्र से गुजर रहे निर्माणाधीन 132 केवी ताजपुर-कबरा हाई वोल्टेज टावर लाइन के रूट को बदलने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. ग्रामीणों का कहना है कि 132/33 केवी पावर ग्रिड सरायरंजन को चालू करने के लिए ताजपुर से कबड़ा (सरायरंजन) जाने वाली यह हाई वोल्टेज टावर लाइन भगवतपुर, हरिपुर ब्रहेता, पतैली चौक, झखड़ा, रामचंद्रपुर और नगर पंचायत सरायरंजन वार्ड 11 गंगापुर की घनी आबादी एवं कई आवासीय भवनों व परिसरों के ठीक ऊपर से होकर गुजारी जा रही है, जो विद्युत अधिनियम के सुरक्षा नियमों के पूरी तरह विरुद्ध है. नियमानुसार ऐसी खतरनाक हाई वोल्टेज विद्युत लाइनों को रिहायशी इलाकों से बचाते हुए चौड़-चांचर, खाली स्थानों या खेतिहर जमीनों से निकाला जाना चाहिए. इस गंभीर जनहित के मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत सरायरंजन की मुख्य पार्षद पूजा कुमारी और वार्ड संख्या 10 की वार्ड पार्षद आशा कुमारी ने भी मामले की जांच कर अविलंब उचित कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. इस मांग पत्र को सौंपकर बिजली लाइन का मार्ग बदलने की पुरजोर प्रयास करने वाले ग्रामीणों में मुख्य रूप से संतोष कुमार झा, मनोज कुमार झा, पप्पू कुमार झा, प्रद्युम्न कुमार झा, हरे कृष्ण झा, महेश नारायण झा, कपिल देव झा और अमर नाथ झा आदि ग्रामीणों के नाम शामिल हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस निर्माणाधीन टावर लाइन को आवासीय क्षेत्र से हटाकर चौड़-चांचर से ले जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया जाए. ताकि भविष्य में किसी भी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन