Samastipur News:जलाभिषेक करने जा रहीं वृद्ध महिला कांवरिया की मौत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:जलाभिषेक करने जा रहीं वृद्ध महिला कांवरिया की मौत

प्रखंड के महिसारी पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात एक वृद्ध महिला कांवरिया की मौत हो गई.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के महिसारी पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात एक वृद्ध महिला कांवरिया की मौत हो गई. मृतका अंगारघाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी पंचायत के वार्ड 15 निवासी स्व. लुलहाई रजक की पत्नी व भोला रजक की माता बतायी गयी है. बताया जाता है कि महिला रविवार को अपने परिजनों के साथ सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बेगूसराय जिले के झमटिया घाट से गंगाजल लेकर समस्तीपुर स्थित बाबा थानेश्वर नाथ महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रही थी. इसी बीच महिसारी पेट्रोल पंप के समीप अचानक अचेत होकर गिर गई. जबत क लोग समझते वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया. जानकारी मिलते ही परिजन शव को लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन