फंदे में झूलता मिला युवक का शव, खुदकुशी की आशंका

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत मोहल्ला में सिंचाई भवन के समीप एक लॉज में सोमवार देर शाम कमरे के अंदर फंदे में झुलता एक युवक का शव बरामद हुआ.
समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत मोहल्ला में सिंचाई भवन के समीप एक लॉज में सोमवार देर शाम कमरे के अंदर फंदे में झुलता एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की शिनाख्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंदा गांव के वार्ड 11 निवासी विश्वनाथ प्रसाद साह के 20 वर्षीय पुत्र आशीष प्रसाद के रुप में बताई गई है. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की. देर शाम पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंदा वार्ड 11 निवासी 20 वर्षीय आशीष प्रसाद जितवारपुर निजामत स्थित एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे. मृतक के बड़े भाई मिथिलेश ने बताया कि वर्ष 2024 में आशीष ने समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. पिछले तीन साल से वह जितवारपुर निजामत स्थित लॉज में रहता था. मिथिलेश पेशे से सरकारी शिक्षक हैं. समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत जितवरिया गांव स्थित एक विद्यालय में वह कार्यरत हैं. मिथिलेश ने बताया कि जितवारपुर निजामत स्थित लॉज के पास ही एक किराय के मकान में रहते हैं. सोमवार को मैट्रिक परीक्षा में उनकी ड्यूटी लगी थी. शाम करीब पांच बजे वह आशीष के पास लॉज में आए. वहां देखा कि आशीष का कमरा अंदर से बंद है. उन्हाेंने बाहर से आवाज लगाई. लेकिन, दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. स्थानीय पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी. घटनास्थल पर देखा कि कमरे के अंदर फंदे में आशीष का शव झूल रहा था. परिजनों ने खुदकुशी की आशंका व्यक्त की. इधर, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




