Samastipur News:केराई में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने की प्रतिरोध सभा

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 22 Nov 2025 6:47 PM

विज्ञापन

प्रखंड के केराई पंचायत अन्तर्गत वार्ड 11 में भाकपा-माले के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिरोध सभा हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड के केराई पंचायत अन्तर्गत वार्ड 11 में भाकपा-माले के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिरोध सभा हुई. इसमें स्थानीय नाबालिग प्रेमी युगल की हत्या कर लाश को उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी में पेड़ से लटका दिये जाने की घटना में शामिल अभियुक्तों को पहचान कर कार्रवाई करने की मांग पुलिस पदाधिकारियों से की गयी. माले नेताओं ने कहा कि केराई की घटना प्रेमी युगल की इस तरह से की गयी नृशंस हत्या प्रगतिशील समाज के लिए मुंह पर कालिख पोतने के समान है. अध्यक्षता केराई शाखा सचिव संजय कुमार सिंह ने की. सभा को गंगा प्रसाद पासवान, मो. फरमान, महावीर पोद्दार, दिलीप कुमार राय, तनंजय प्रकाश, अजय कुमार, वीरेंद्र राम, ललन कुमार, फूलबाबू सिंह, जिला सचिव उमेश कुमार, लक्ष्मी नारायण सिंह ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन