ePaper

Bihar Flood: किस नदी में कितना पानी, अब SMS से मिलेगी जानकारी, रेलवे ने लगाया मॉनिटरिंग सिस्टम

Updated at : 10 Jul 2024 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Flood: किस नदी में कितना पानी, अब SMS से मिलेगी जानकारी, रेलवे ने लगाया मॉनिटरिंग सिस्टम

Bihar Flood: इस सिस्टम से जलस्तर की जानकारी आटोमेटेड एसएमएस के माध्यम से संबंधित अधिकारी को प्राप्त होती है. आधुनिक वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम के लग जाने से नदियों पर बने रेल पुलों पर वाटर लेवल की सूचना मिलना आसान हो गया है. इस सिस्टम में सोलर पैनल से जुड़ा एक सेंसर होता है, जिसमें एक चिप भी लगी होती है.

विज्ञापन

Bihar Floods: समस्तीपुर. बिहार में प्रमुख नदियां उफान पर हैं. संभावित बाढ़ को देखते हुए रेलवे भी सतर्क है. पूर्व मध्य रेलवे के तरफ से विभिन्न रेलवे पुलों पर नदियों के जलस्तर की ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ से निगरानी की जा रही है. विभिन्न मंडलों के पुलों पर लगाए गए इस सिस्टम से एसएमएस के जरिए अधिकारियों को जानकारियां मिलती है. नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न खंडों पर स्थित कुल 57 महत्वपूर्ण रेल पुलों पर ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ लगाए गए हैं.

नदियों के जलस्तर की होगी निगरानी

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन पूर्व मध्य रेल की पहली प्राथमिकता है, इसे सुदृढ़ करने के लिए सतत सुधार एवं आधुनिक तकनीकी का समावेश किया जाता है. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि बरसात के इस मौसम में महत्वपूर्ण पुलों पर नदियों का जलस्तर की निगरानी के लिए समस्तीपुर मंडल के गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती, करेह, कमला आदि नदियों पर, सोनपुर मंडल के गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक नदियों पर, दानापुर मंडल के गंगा, किउल, सोन, पुनपुन, कर्मनाशा, सकरी नदियों पर, पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल के सोन एवं कर्मनाशा नदियों तथा धनबाद मंडल के दामोदर, कोयल, रिहंद नदियों एवं तिलैया डैम पर बने रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं.

एसएमएस के माध्यम से मिलेगी सूचना

उन्होंने बताया कि इस सिस्टम से जलस्तर की जानकारी आटोमेटेड एसएमएस के माध्यम से संबंधित अधिकारी को प्राप्त होती है. आधुनिक वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम के लग जाने से नदियों पर बने रेल पुलों पर वाटर लेवल की सूचना मिलना आसान हो गया है. इस सिस्टम में सोलर पैनल से जुड़ा एक सेंसर होता है, जिसमें एक चिप भी लगी होती है. यह सेंसर ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा होता है. प्रतिदिन नियमित अंतराल पर नदियों के जलस्तर की जानकारी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिल जाती है. फलस्वरूप समय पर नदी के जल स्तर की सूचना मिलने से त्वरित कार्यवाही कर रेलपथ को संरक्षित करना आसान हो जाता है.

पूर्व मध्य रेलवे ने लगाये हैं 57 मॉनिटरिंग सिस्टम

मानसून के दौरान नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न खण्डों पर स्थित कुल 57 महत्वपूर्ण रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं. समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मध्य बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल सं.-01, बागमती नदी पर बने पुल सं.-16, करेह नदी पर बने पुल सं. 17, दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के मध्य खिरोई नदी पर बने पुल सं.-18, लखनदेई नदी पर बने पुल सं.-63, सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड के मध्य बागमती नदी पर बने पुल सं.-89, लालबकेया नदी पर बने पुल सं. 02, बंगरी नदी बने पुल सं.-41, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के मध्य बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल सं.-12, बागमती नदी पर बने पुल सं.-47, सगौली-रक्सौल रेलखंड के मध्य सिकरहना नदी पर बने पुल सं.-25, सगौली-नरकटियागंज रेलखंड के मध्य सिकरहना नदी पर बने पुल सं.-285, समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के मध्य बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल सं.-16ए, मानसी-सहरसा रेलखंड के मध्य कोसी नदी पर बने पुल सं. – 44, 45, 47, 48, 50 पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से 24 साल बाद शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, इन देशों के लिए हवाई सेवा जल्द

समस्तीपुर रेल मंडल में 34 रेल पुलों पर मॉनिटरिंग सिस्टम

इस अलावा बागमती नदी पर बने पुल सं.-51, 52, 53, नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड के मध्य बलौर नदी पर बने पुल सं.-303 तथा मशान नदी पर बने पुल सं.-322, सहरसा-पूर्णिया जं. रेलखंड के मध्य बुलआ धार नदी पर बने पुल सं.-100, सिमना नदी पर बने पुल सं. 114, कारी कोसी नदी पर बने पुल सं. 14, कुसहा नदी पर बने पुल सं.-42, गोमती धार नदी पर बने पुल सं.-115, सौरा कोसी नदी पर बने पुल सं.-03, सकरी-झंझारपुर रेलखंड के मध्य कमला नदी पर बने पुल सं.-88, झंझारपुर-निर्मली रेलखंड के मध्य भुतही बलान नदी पर बने पुल सं.-133, बापूधाम मोतिहारी -नरकटियागंज रेलखंड के मध्य खरबा नदी पर बने पुल सं. 213, निर्मली-सरायगढ़ रेलखंड के मध्य कोसी नदी पर बने पुल सं. 10, भुतही बलान नदी पर बने पुल सं.-04 सहित कुल 34 रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन