ePaper

Samastipur News, Beedi Mazdoor<bha> union </bha>staged strike पांच सूत्री मांग को लेकर बीड़ी मज़दूर यूनियन ने दिया धरना

Updated at : 10 Sep 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News, Beedi Mazdoor<bha> union </bha>staged strike पांच सूत्री मांग को लेकर बीड़ी मज़दूर यूनियन ने दिया धरना

Beedi Mazdoor Union staged a strike मज़दूरों के पांच सूत्री मांग को लेकर बीड़ी मज़दूरों ने धरना दिया.

विज्ञापन

Samastipur News: Beedi Mazdoor union staged strike regarding five-point demand ,दलसिंहसराय : सदर सब डिविज़नल बीड़ी मज़दूर यूनियन की ओर से एस.के.नसिरउद्दीन बीड़ी कम्पनी दलसिंहसराय के हेड कार्यालय पर मज़दूरों के पांच सूत्री मांग को लेकर बीड़ी मज़दूरों ने धरना दिया.इससे पहले महावीर चौक से जुलुस निकाला गया जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कंपनी के मुख्य द्वार पर धरना दिया.जुलुस का नेतृत्व राम विलास शर्मा,शंकर राम, मो. उस्मान, तिरपीत राय कर रहे थे. धरना स्थल पर एक प्रतिरोध सभा पवन कुमार आज़ाद की अध्यक्षता में हुईं.

Samastipur News: Beedi Mazdoor union staged strike regarding five-point demand , बीड़ी मज़दूरों की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि मजदूरों का मांग जायज है

सभा को सीपीआई के अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर,बिहार राज्य के उपाध्यक्ष शिवचंद्र महतो, विष्णुदेव दास जगदेव दास, मो. यूनुस,शंकर राम आदि वक्ताओं ने विस्तार से बीड़ी मज़दूरों की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि मजदूरों का मांग जायज है, इसे मानना चाहिए मांगों में बीड़ी श्रमिको को पी.एफ.( कर्मचारी भविष्य निधि) योजना में नाम जोड़ने में धांधली बंद करने, नये मजदूरों का नाम पीएफ में जोड़ने,श्रमिकों को सप्ताह में 6 दिन काम देने,प्रति मजदूर को कम से कम 1000 बीड़ी बनाने का कच्चा सामान देने,बीड़ी श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी लागू करने. कर्मचारी भविष्य निधि योजना के अंतर्गत सेवा निर्मित मजदूरों का पेंशन 30 दिनों के अंदर दिलाने की गारंटी देने. वहीं धरना के उपरांत पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जोनल इंचार्ज को मांग पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द मांगों को मानने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन