छात्रा हत्याकांड में 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी बब्लू को भेजा जेल, स्पीडी ट्रायल करा सजा दिलायेगी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैनी थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी बब्लू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस स्पीडी ट्रायल चलाकर त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

Samastipur Murder Case: वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया विशनपुर गांव में बीते 20 जुलाई को हुई स्कूली छात्रा की हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस की एसआईटी टीम ने घटना के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी चंदौली वार्ड 13 का रहने वाला लालबाबू साह का पुत्र है. पुलिस ने गिरफ्तार बब्लू को जेल भेज दिया है. पुलिस स्पीडी ट्रायल करा कर पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय के प्रयास में लगी है.

विज्ञापन

आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है. पूर्व में घटनास्थल से चार खोखा और दो पिलेट बरामद हुए थे.

मामले से जुड़ी मुख्य बातें:

  • हत्या की वजह: आरोपी छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था. इनकार करने पर उसने गोली मारकर हत्या कर दी.
  • एसआईटी टीम: सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की.
  • कार्रवाई: आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी हुआ था.

स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को दिलाई जाएगी सख्त सजा

मृतका के पिता के आवेदन पर वैनी थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस टीम ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा. एसपी ने बताया कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन