Samastipur News:सरकार बनने पर सम्मान राशि देने का दिया भरोसा

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 02 Jul 2025 7:24 PM

विज्ञापन

कांग्रेस के ओबीसी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने रायपुर पंचायत में लोगों से पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया

विज्ञापन

Samastipur News: उजियारपुर : कांग्रेस के ओबीसी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने रायपुर पंचायत में लोगों से पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया. जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2025 में बिहार में होने वाली चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनती है तो जरुरतमंद महिलाओं को माई बहिन मान योजना के तहत सम्मान राशि 2500 रुपये दिया जायेगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी गयी है. जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जायेगी. मौके पर उषा देवी, वीणा देवी, ललिता देवी, चन्द्रकला देवी, मंजू देवी, लालपरी देवी, गणिता देवी, सीमा देवी, परमेश्वरी देवी, रामशीला देवी, आरती देवी, रानी देवी, पिंकी देवी, रीता देवी, निर्मला कुमारी, सुमित्रा देवी, फूलो देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन