आनंदगोलवा की शालिनी बनी कृषि अधिकारी

प्रखंड के आनंदगोलवा निवासी नवीन कुमार सिंह व रंजना सिंह की पुत्री शालिनी सिंह ने बिहार कृषि सेवा की परीक्षा में राज्य में आठवां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.
मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के आनंदगोलवा निवासी नवीन कुमार सिंह व रंजना सिंह की पुत्री शालिनी सिंह ने बिहार कृषि सेवा की परीक्षा में राज्य में आठवां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर उसने मिसाल पेश की है. कृषक परिवार से ताल्लुकात रखने वाली शालिनी कृषि क्षेत्र में कुछ नया करने का सपना संयोज हुए है. उसकी सफलता पर विधायक राजेश कुमार सिंह, भाजपा के वरीय नेता सत्येंद्र नारायण सिंह, प्रो. भारतेंदु कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह, पूर्व सरपंच फूल कुमारी, महेश सिंह, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवजी सिंह, प्रमोद सिंह, सत्येंद्र सिंह फौजी ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




