Samastipur News:उजियारपुर में अंचल गार्ड नहीं रहने से बढ़ी परेशानी

Published by :KRISHAN MOHAN PATHAK
Published at :25 Nov 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:उजियारपुर में अंचल गार्ड नहीं रहने से बढ़ी परेशानी

प्रखंड व अंचल कार्यालय की सुरक्षा इन दिनों कार्यालय में लगे ताला के भरोसे है. इन दिनों एक भी गार्ड नहीं रहने से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई है.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड व अंचल कार्यालय की सुरक्षा इन दिनों कार्यालय में लगे ताला के भरोसे है. इन दिनों एक भी गार्ड नहीं रहने से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई है. जबकि रात में भी चोरी का भय बना रहता है. पूर्व में मनरेगा व अंचल कार्यालय में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है. जिसमें लाखों रुपये मूल्य के लैपटॉप सहित अन्य सामानों की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया था. बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय पर कम से कम तीन अंचल गार्ड रहना अनिवार्य है।अंचलाधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि इस संबंध में एसडीओ दलसिंहसराय व डीएम समस्तीपुर को पत्र भेजा गया है. लाइन डीएसपी से बात कर गार्ड देने का आग्रह किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन