Samastipur : तत्काल टिकट बुकिंग को आधार ओटीपी काउंटर पर भी अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन
Samastipur : तत्काल टिकट बुकिंग को आधार ओटीपी काउंटर पर भी अनिवार्य

तत्काल टिकट बुकिंग पर शिकंजा कसते हुए रेलवे ने इसके लिए तिथि घोषित कर दी है.

विज्ञापन

समस्तीपुर . तत्काल टिकट बुकिंग पर शिकंजा करते हुए रेलवे ने इसके लिए तिथि घोषित कर दी है. आगामी एक जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग सेवा आधार से सत्यापित आईआरसीटीसी के यूजर अकाउंट पर ही बुक कराया जा सकेंगे. 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए आधार ओटीपी अनिवार्य होगी. वहीं तत्काल काउंटर सेवा पर भी आधार ओटीपी का सत्यापन किया जायेगा. 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अपना आवेदन देने के बाद टिकट बुक करने समय कर्मचारी आधार ओटीपी का सत्यापन करेंगे इसके बाद ही तत्काल टिकट की बुकिंग हो सकती है. इधर, एजेंट सेवा के लिए भी समय सीमा तय की गई है. एसी क्लास में सुबह 10 से 10:30 के बीच में तत्काल टिकट बुकिंग एजेंट नहीं कर पायेंगे. जबकि नॉन एसी क्लास में 11:30 तक का समय सीमा तय किया गया है. इस बाबत विगत दिनों ही पत्र जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन