ePaper

Samastipur News:रोसड़ा में खड़ही के खेत में अचानक लगी आग

Updated at : 25 Nov 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:रोसड़ा में खड़ही के खेत में अचानक लगी आग

शहर के गांधी चौक से पश्चिम स्थित खड़ही के खेत में मंगलवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई.

विज्ञापन

Samastipur News:रोसड़ा : शहर के गांधी चौक से पश्चिम स्थित खड़ही के खेत में मंगलवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई. खड़ही में धू-धू कर उठ रही आग की विकराल लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे व आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु पानी की कमी के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही विभूतिपुर से अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा व पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाया. इसके कुछ देर बाद रोसड़ा अग्निशमन दल भी घटनास्थल पर पहुंचा. तब तक आग काफी हद तक बुझाई जा चुकी थी. इस अगलगी में खेत के अंदर घूम रहे एक सूअर व एक बिल्ली की जलकर मौत हो गई. आग पर काबू पाने में अग्निशमन कर्मी सुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, चालक मुकेश कुमार सहित स्थानीय युवक नीतीश कुमार, सिंटू सहनी, संतोष कुमार, विक्की कुमार, राकेश कुमार, धन्नू सहनी, विकास कुमार, केशव कुमार, रंजीत साहू, जीतू सहनी, राजू शाह, महादेव कुमार, कमलेश कुमार, मो. सादिक, दीपक कुमार आदि सक्रिय रूप से उपस्थित थे. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन