Samastipur News:मोरवा में तालाब में डूबने से बालक हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:मोरवा में तालाब में डूबने से बालक हुई मौत

प्रखंड क्षेत्र भाग्यरानी स्थान स्थित तालाब में डूबने से शुक्रवार को एक बालक की मौत हो गई.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड क्षेत्र भाग्यरानी स्थान स्थित तालाब में डूबने से शुक्रवार को एक बालक की मौत हो गई. उसकी पहचान मोरवा बाजार वार्ड 6 निवासी पुजारी मालाकार के पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ अंशु के रूप में की गई है. घटना के शोकाकुल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना ताजपुर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. बताया जाता है कि बालक कुछ बच्चों के साथ स्नान करने गया था. इसी क्रम में वह डूब गया. अगल-बगल के लोगों को जब तक जानकारी होती और उसे निकालने का प्रयास होता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन द्वारा आवेदन मिलने के बाद बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन