आसमान साफ, शुष्क रहेगा मौसम

Published at :26 Apr 2017 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
आसमान साफ, शुष्क रहेगा मौसम

समस्तीपुर : उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. हालांकि 29 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. यह कहना है डा. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग का. मंगलवार केा जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार में आसमान प्राय: साफ तथा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. हालांकि 29 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. यह कहना है डा. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग का. मंगलवार केा जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. यह पूर्वानुमान उत्तर बिहार के सभी मैदानी व तराई के जिला के लिए लागू है.

हालाकि 29 अप्रैल से आसमान में बादल छा सकते हैं. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. औसतन 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से अगले दो तीन दिनों तक पछिया हवा तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है. किसानों के लिए जारी सुझाव में कहा गया है कि मौसम के शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए किसान गेहू की कटनी एवं दौनी के कार्य को प्राथमिकता दें.पूर्व की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा हुई है, जिससे खेतों में अच्छी नमी आ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन