छठें दिन 40 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन परचा

Published at :26 Apr 2017 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
छठें दिन 40 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन परचा

समस्तीपुर : निकाय चुनाव को ले छठे दिन नगर परिषद क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय में कुल 40 उम्मीदवारों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. सूत्रों की मानें तो इसमें कई डमी प्रत्याशी भी शामिल थे. मंगलवार को नामांकन व एनआर की पर्चा खरीदने को लोगों की होड़ मची रही. नामांकन को लेकर सुबह 10 बजे […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : निकाय चुनाव को ले छठे दिन नगर परिषद क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय में कुल 40 उम्मीदवारों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. सूत्रों की मानें तो इसमें कई डमी प्रत्याशी भी शामिल थे.

मंगलवार को नामांकन व एनआर की पर्चा खरीदने को लोगों की होड़ मची रही. नामांकन को लेकर सुबह 10 बजे से ही अनुमंडल कार्यालय में सभी टेबुल पर प्रत्याशियो की भीड़ उमड़ी रही. अलग अलग टेबुल बनाएं जाने के कारण लोगों को नामांकन करने में सहूलियत हो रही है. सुरक्षा का भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया था.
सभी लोगों की गतिविधियों की निगरानी सीसीटीवी से रखी जा रही है. एनआर की खरीदारी में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ बलों की तैनाती की गई थी.
पिछले छह दिनों में कुल 58 लोगों ने नामांकन का परचा दाखिल किया है. इस बार आरक्षण व महिला सीट होने की वजह से पूर्व के कई वार्ड सदस्य दूसरे वार्ड से भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं. इस बार वार्ड पार्षद के लिए कई नए चेहरे भी मैदान में उतरे हैं. मंगलवार को वार्ड तीन से कनक लता वर्मा, मो. ताहिर अरमान, शमीम इस्माइल, वार्ड चार से श्याम कुमार, वार्ड 5 से मंदाकिनी देवी, आरती कुमारी, वार्ड सात से संजीव कुमार गुप्ता, वार्ड 8 से कुमारी मीरा मिश्र, ज्योति कुमारी, वार्ड नौ से नंदनी कुमारी, पिंकी सिंह, वार्ड 10 से रेणु देवी, जयमाला देवी, रेणु देवी, वार्ड 11 से मीरा गुप्ता, वार्ड 12 से धमेंद्र नारायणम, वार्ड 14 से उमेश कुमार वर्मा, वार्ड 15 से भारती कुमारी, वार्ड 16 से विनोद कुमार गुप्ता, वार्ड 17 से मनोज कुमार जायसवाल,
अविनाश कुमार, मदन पिंटू, संजय कुमार, वार्ड 18 से सुनील पासवान, वार्ड 20 से प्रियंका कुमारी, वार्ड 22 से समाजसेवी सह व्यवसायी बद्री गोयनका की पत्नी सोनम गोयनका, मोनिका देवी, वार्ड 23 से योगेंद्र प्रसाद चौधरी, प्रदीप कुमार, शंभुनाथ गुप्ता, वार्ड 24 से सरिता देवी, शकीला खातुन, वार्ड 25 से ललिता देवी, रुबी कुमारी, वार्ड 26 से उषा देवी, अंजू देवी, चित्र कु मारी, वार्ड 27 से सुजय कुमार, संजय कुमार, रामनारायण महतो ने परचा दाखिल किया.
गार्ड व चालकों की भूख हड़ताल शुरू
मांग. रेलवे बोर्ड की नीति के खिलाफ आंदोलन
डय़ूटी पर रहनेवाले गार्ड व चालक भी रख रहे हैं उपवास
एसपीएडी के लिए अमानवीय दंड विधान रिमुभ फार्म सर्विस को बंद कर घटना के कारणों व उसके प्रभावों के आधार पर दंड का विधान बनाया जाय
हाइ पॉवर कमेटी पर रेलवे बोर्ड के निर्णय को रिव्यू कर लागू किया जाय
40 घंटे का साप्ताहिक विश्राम दो नाइट डय़ूटी लिमिट, आठ घंटे माल गाड़ी एवं छह घंटे मेल एक्सप्रेस का ड्यूटी निर्धारित हो
रनिंग भत्ता को आएसी 1981 के तहत निश्चित किया जाय
एनपीएस स्कीम निरस्त कर सभी के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू किया जाय,
55 प्रतिशत और 30 प्रतिशत को समाप्त करने के लिए बनी एम्पॉवर कमेटी को भंग किया जाय
बिना गार्ड के गाड़ियों का परिचालन बंद हो एवं ब्रेकवान की हालत में सुधार हो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन