हर जीव में है परमात्मा का अंश : यमुना प्रसाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Apr 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : संत निरंकारी सत्संग भवन में सोमवार को युग पुरुष बाबा गुरुवचन सिंह जी महाराज एवं बलिदानी संत चाचा प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही मानव एकता दिवस समागम का आयोजन भी किया गया. समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये संत निरंकारी मंडल के ज्ञान प्रचारक यमुना प्रसाद ने कहा […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : संत निरंकारी सत्संग भवन में सोमवार को युग पुरुष बाबा गुरुवचन सिंह जी महाराज एवं बलिदानी संत चाचा प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही मानव एकता दिवस समागम का आयोजन भी किया गया.
समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये संत निरंकारी मंडल के ज्ञान प्रचारक यमुना प्रसाद ने कहा कि आर्दश मानवीय गुणों को फैलाकर हम और हमारा समाज एकता को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करें ताकि समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सके. इन कुरीतियों को हम अपने अंदर सदगुणों को विकसित कर ही इसे दूर कर सक ते हैं. उन्होंने कहा कि मानव एकता का अर्थ है मानव मन की दूरियों को समाप्त कर उनको भावनात्मक रुप से जोड़ना है.
प्रवचन के क्रम में उन्होंने कहा कि अपने हर संतों में गुरु का स्वरुप देखने की भावना रखें. साथ ही उन्हें सम्मान दे. समागम को सफल बनाने में राजेश पासवान, मोती लाल, विनोद कुमार महाराज, रामप्रकाश, सुबोध राय, मनोज तनेजा आदि ने अपना योगदान दिया. इस अवसर पर सेवादल रैली, विशाल लंगर व प्रकाशन की भी व्यवस्था की गयी थी.
निरंकारी मानव एकता दिवस समागम समाप्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










