जुलूस का रास्ता ऐसा चुनें, जिससे यातायात में कोई बाधा न हो

Published at :24 Apr 2017 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
जुलूस का रास्ता ऐसा चुनें,  जिससे यातायात में कोई बाधा न हो

सभा या जुलूस निकालने से पहले लेनी होगी अनुमति प्रत्याशियों की मदद के लिए खोले गये हेल्प डेस्क : समस्तीपुर : नामांकन प्रक्रिया के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. 27 अप्रैल तक ही नामांकन होना है. बीते चार दिनों में नामांकन को लेकर प्रत्याशियों में ज्यादा उत्साह नहीं दिखा. हालांकि, एनआर कटाने की […]

विज्ञापन

सभा या जुलूस निकालने से पहले लेनी होगी अनुमति

प्रत्याशियों की मदद के लिए खोले गये हेल्प डेस्क :
समस्तीपुर : नामांकन प्रक्रिया के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. 27 अप्रैल तक ही नामांकन होना है. बीते चार दिनों में नामांकन को लेकर प्रत्याशियों में ज्यादा उत्साह नहीं दिखा. हालांकि, एनआर कटाने की होड़ मची रही. एनआर के मद्देनजर सोमवार से निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय में नामांकन के लिए पूरी भीड़ जुटने की उम्मीद है.
लिहाजा प्रत्याशियों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क खोला गया है. नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ केडी प्रौज्जवल ने कहा कि प्रत्याशी नामांकन कराने से पूर्व हेल्प डेस्क की मदद लें. वहां पर मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है. नामांकन से पूर्व प्रत्याशी, प्रस्तावक व समर्थक का मतदाता सूची में क्रमांक मिलान करा लें. ताकि कार्यालय में नामांकन के दौरान ज्यादा समय न लगे. उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क पर मतदाता सूची से क्रमांक का मिलान करा लेने पर नामांकन के दौरान सहूलियत होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन