न्यूजलपाइगुड़ी-सीतामढ़ी एक्सप्रेस से हजारों की चोरी

समस्तीपुर : न्यूजलपाइगुड़ी से सीतामढ़ी जा रही 15723 अप एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार रात एक महिला यात्री की बैग चारी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन कुरसेला स्टेशन के पास से गुजर रही थी. गुरुवार सुबह ट्रेन जब समस्तीपुर पहुंची तो महिला के पति ताजपुर निवासी […]
समस्तीपुर : न्यूजलपाइगुड़ी से सीतामढ़ी जा रही 15723 अप एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार रात एक महिला यात्री की बैग चारी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन कुरसेला स्टेशन के पास से गुजर रही थी. गुरुवार सुबह ट्रेन जब समस्तीपुर पहुंची तो महिला के पति ताजपुर निवासी शिव शंकर ने जीआरपी थाने में आवेदन दिया है. जीआरपी ने आवेदन लेकर प्राथमिकी के लिए नवगछिया जीआरपी थाने को भेज दिया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवशंकर ने आवेदन में आरोप लगाया है कि ट्रेन कुरसेला स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तो उनकी पत्नी का पर्स एक युवक लेकर चलती ट्रेन से कूद गया. पर्स में उनकी पत्नी की सोने की चैन, मंगलसूत्र,टीका , मोबाइल व कुछ नकद रुपये थे . चोरी गये सामान का मूल्य एक लाख रुपये से अधिक आंका गया है. बताया गया है कि दंपती एक शादी समारोह में भाग लेकर न्यूजलपाइगुड़ी से समस्तीपुर लौट रहे थे. जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि घटना स्थल नवगछिया जीआरपी के
अधिन आता है इसलिए पीड़ित का आवेदन नवगछिया जीआरपी को भेजा जा रहा है. उधर, मंगलवार रात चोरों ने कटिहार से अमृतसर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस से कई यात्रियों की हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली थी. घटना बरौनी स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










