समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण का काम आज से छपरा

Published at :17 Apr 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण का काम आज से	छपरा

छपरा कचहरी से रेलमंत्री रिमोट से करेंगे शिलान्यास जंकशन पर रहेंगे स्थानीय राज्यसभा सांसद , विधायक व अन्य, इस वित्तीय वर्ष में मिले 50 करोड़ रुपये समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड का दोहरीकरण कार्य सोमवार से शुरू होगा. समस्तीपुर दरभंगा 38 किलोमीटर की इस रेल परियोजना का शिलान्यास रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर […]

विज्ञापन

छपरा कचहरी से रेलमंत्री रिमोट से करेंगे शिलान्यास

जंकशन पर रहेंगे स्थानीय राज्यसभा सांसद , विधायक व अन्य, इस वित्तीय वर्ष में मिले 50 करोड़ रुपये
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड का दोहरीकरण कार्य सोमवार से शुरू होगा. समस्तीपुर दरभंगा 38 किलोमीटर की इस रेल परियोजना का शिलान्यास रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु छपरा कचहरी स्टेशन से रिमोट के माध्यम से करेंगे. इस दौरान स्थानीय स्टेशन पर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, रामचंद्र पासवान, नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी व स्थानीय विधायक मो अख्तरुल इस्लाम शाहीन, वारिसनगर के विधायक अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे. वहीं दरभंगा में सांसद कीर्ति आजाद मौजूद रहेंगे. मंडल रेल प्रशासन ने इस समारोह की तैयारी पूरी कर ली है.
बता दें कि इस रेल परियोजना के लिए स्थानीय राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने भी लोकसभा में मुद्दा उठाया था. रेलवे सूत्रों ने बताया कि 491 करोड़ की इस योजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में कार्य शुरू करने के लिए 50 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है. दोहरीकरण के लिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. दोहरीकरण कार्य पूरा होने से ट्रेनों की लेटलतीफी पर ब्रेक लगेगी. लोग कम समय से इस खंड पर दूरी तय कर पायेंगे. साथ इस खंड के मुक्तापुर, किसनपुर, रामभद्रपुर, हायाघाट, थलवारा व लहेरियासराय स्टेशनों का भी विकास होगा. इस खंड पर दूसरे प्लेटफाॅर्म का अभाव है. इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने व उतरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ट्रेन चढ़ने व उतरने के दौरान इस खंड पर कई लोगों की जाने भी जा चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन