समस्तीपुर में सफारी सवार अपराधियों ने की फायरिंग

Published at :16 Apr 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में सफारी सवार अपराधियों ने की फायरिंग

समस्तीपुर : शहर के हॉस्पिटल चौक, आंबेडकर स्थल और चीनी मिल चौक पर शनिवार की देर शाम टाटा सफारी पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं. है.फायरिंग करने के बाद अपराधी बाइपास होते हुए रोसड़ा की ओर चले गये. शहर के सबसे पॉश माने जानेवाले इस इलाके […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के हॉस्पिटल चौक, आंबेडकर स्थल और चीनी मिल चौक पर शनिवार की देर शाम टाटा सफारी पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं. है.फायरिंग करने के बाद अपराधी बाइपास होते हुए रोसड़ा की ओर चले गये. शहर के सबसे पॉश माने जानेवाले इस इलाके में अपराधियों की फायरिंग करने से लोग दहशत में हैं.

वहीं सूचना के बाद नगर पुलिस की टीम ने अपराधियों की गाड़ी का पीछा किया . दूसरी ओर पुलिस इन जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुट गयी है.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो अपराधियों ने करीब छह राउंड फायरिंग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन