आरके जैन समस्तीपुर के नये डीआरएम बने

Published at :14 Apr 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
आरके जैन समस्तीपुर के नये डीआरएम बने

समस्तीपुर : समस्तीपुर के डीआरएम सुधांशु शर्मा का स्थानांतरण हो गया है. अब आरके जैन समस्तीपुर के नये डीआरएम होंगे. श्री जैन वर्तमान में अजमेर रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन हैं. रेलवे सूत्रों ने बताया कि नये डीआरएम अगले दो तीन दिनों में समस्तीपुर पहुंचेंगे. रेलवे सूत्रों ने बताया कि डीआरएम सुधांशु शर्मा को सीनियर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर के डीआरएम सुधांशु शर्मा का स्थानांतरण हो गया है. अब आरके जैन समस्तीपुर के नये डीआरएम होंगे. श्री जैन वर्तमान में अजमेर रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन हैं. रेलवे सूत्रों ने बताया कि नये डीआरएम अगले दो तीन दिनों में समस्तीपुर पहुंचेंगे. रेलवे सूत्रों ने बताया कि डीआरएम सुधांशु शर्मा को सीनियर डिप्टी जेनरल

मैनेजर(एसडीजीएम)हाजीपुर बनाया गया है. चर्चा है डीआरएम श्री शर्मा की स्वच्छ छवि को देखते हुए उन्हें यह पद दिया गया है. रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को देश में 29 डीआरएम का स्थानांतरण किया है. श्री शर्मा का गत फरवरी महीने में कार्यकाल पूरा हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन