90 लाख की होगी वसूली!

समस्तीपुर : स्थानीय जंकशन से यूटीएस टिकट का बंडल गायब होने के मामले में गुरुवार को सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी. अबतक की जांच में समस्तीपुर सीएस कार्यालय से लेकर बैरगनिया सीएस तक ने लापरवाही की है. बैरगनिया स्टेशन के बुकिंग कर्लक शंभू पासवान […]
समस्तीपुर : स्थानीय जंकशन से यूटीएस टिकट का बंडल गायब होने के मामले में गुरुवार को सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी. अबतक की जांच में समस्तीपुर सीएस कार्यालय से लेकर बैरगनिया सीएस तक ने लापरवाही की है. बैरगनिया स्टेशन के बुकिंग कर्लक शंभू पासवान के बयान पर आरपीएफ में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. टिकट समस्तीपुर के सीएस से बैरगनिया सीएस को रिसीव करना था, लेकिन टिकट लेने बुकिंग क्लर्क आया. गायब टिकट की राशि करीब 90 लाख रुपये की वसूली इस मामले में जवाबदेही कर्मियों से वसूल की जायेगी.
इस मामले में देर शाम तक संयुक्त जांच रिपोर्ट आरपीएफ को नहीं दिये जाने के कारण मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. स्थानीय सीएस समेत आधा दर्जन रेलकर्मियों पर प्राथमिकी की गाज गिर सकती है. दोपहर मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित भी स्टेशन पहुंच कर मामले से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने कहा कि इस मामले में रेल कर्मियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है. नकली टिकट के कारोबारियों पर पुलिस की नजर है. पुलिस टीम इस बिंदु पर भी जांच कर रही है. चोरी गयी टिकट का उपयोग नकली टिकट के कारोबारी कर रेलवे को चूना लगा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










