पिता का चेहल्लुम, बेटी का निकाह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

चेहल्लुम में शामिल होने आये शिष्य ने रखा निकाह का प्रस्ताव शाहपुर पटोरी : रजा-ए-इस्लाम शिउरा के संस्थापक मौलाना सैफ अहमद कादरी के निधन के उपरांत चेहल्लुम का आयोजन किया गया. चालीस दिन पूर्व मौलाना का निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था. उनकी मौत के चालीसवे दिन जलसा का आयोजन किया गया था. […]
विज्ञापन
चेहल्लुम में शामिल होने आये शिष्य ने रखा निकाह का प्रस्ताव
शाहपुर पटोरी : रजा-ए-इस्लाम शिउरा के संस्थापक मौलाना सैफ अहमद कादरी के निधन के उपरांत चेहल्लुम का आयोजन किया गया. चालीस दिन पूर्व मौलाना का निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था. उनकी मौत के चालीसवे दिन जलसा का आयोजन किया गया था. इसमें देश-विदेश के कई मौलाना शामिल हुए थे. इस चेहल्लुम में शामिल होने के लिए नेपाल के मौलाना गुलाम मुतरुजा भी आये थे. मुतरुजा का पुत्र मुमताज, सैफ अहमद कादरी का शिष्य था, जो मौलाना के चेहल्लुम में शामिल होने आया था. मौके पर मो मुतरुजा ने एक मिसाल पेश करते हुए अपने पुत्र मो मुमताज के निकाह का प्रस्ताव सैफ अहमद कादरी के पुत्री फरीन जहां से रखा. वहां पर मौजूद देश-विदेश के कई मौलाना जो इस चेहल्लुम में शिरकत करने आये थे,
ने मो मुतरुजा के इस पहल की तारीफ की और उन्होंने मो मुतरुजा को आश्वस्त किया कि इनके चेहल्लुम का कार्य संपन्न होने के बाद निकाह किया जायेगा. तय अनुसार मो मुतरुजा के पुत्र मो मुमताज ने उनकी पुत्री फरीन जहां से निकाह की. पूछे जाने पर मो मुमताज ने बताया कि यह मेरे गुरु को अर्पण एक छोटा ऋण है. मूलरूप से मो मुतरुजा नेपाल के रहने वाले हैं. मौजूद लोगों ने तहेदिल से निकाहोपरांत दोनों को आशीर्वाद दिया और उनके खुशी दांपत्य जीवन की कामना की. इस निकाह के अवसर पर मौलाना पीरे तरीकत हजरत जमाल रजा खान, खानवादे बरैली शरीफ, मौलाना मुफ्ती हसन रजा नूरी, आदारा शरिया, मौलाना जुबैर रजवी, दानिस इमाम, हाफिज, इस्लाम शब्बीर, नात खां हजरात, हाफिज, नसीम, शाकिर रजा नूरी, अजीमाबादी, अल्ताफ, मौलाना सनाउल मुस्तफा, मौलाना इजहार अशरफ, मौलाना गुलाम अहमद रजा, मौलाना एसरार, मौलाना अल्ताफ, मौलाना महताब, मुम्बई शायर नासिर रजा, प्रो अशरफ इमाम, अब्दुल्ला अनामी, मो़ मोहसीन आदि मौजूद थे.
गंगा नदी में डूबी महिला का नहीं मिला सुराग : शाहपुर पटोरी. बुलगानीन घाट पर स्नान के क्रम में डूबी विवाहिता का शव अबतक बरामद नहीं किया जा सका है. ज्ञात हो कि सुलेखा अपने पति सुधीर महतो के साथ बुधवार की सुबह स्थानीय बुल्गानीन चौक स्थित गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गयी थी. स्नान के क्रम में दोनों गहरे पानी में चले गये. इससे वे दोनों डूबने लगे. मौजूद लोगों ने जब उन दोनों को डूबते देखा, तो लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद सुधीर महतो को डूबने से बचा लिया और सुधीर की पत्नी सुलेखा को लोग नहीं बचा पाये. स्थानीय लोग विवाहिता के शव को खोजने का प्रयास कर रहे हैं. बुधवार की देर शाम विधायक एज्या यादव ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों ने उनसे प्रशासनिक सहयोग न मिलने की बात कही. बुधवार की देर शाम विधायक के साथ एसडीओ सुवीर रंजन, डीएसपी रवीश कुमार, डीसीएलआर नीरज कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर खतरनाक घाट का मुआयना किया और घाट पर मौजूद पुलिस बल को कई निर्देश दिये. इस दौरान लोगों ने प्रशासन द्वारा शव को ढूंढ़ने में देरी किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया. गुरुवार को दिनभर सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर लोगों ने शव को ढूंढ़ने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










