चापाकल से जहरीला पानी निकलने से लोगों में हड़कंप

सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत के खेतापुर पंचायत स्थित प्राथमिक मकतब विद्यालय में मंगलवार को चापाकल से जहरीला पानी के निकलने की सूचना पर स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों में हड़कंप मच गया. मुखिया सरपंच व ग्रामीणों के निर्देश पर चापाकल को सील कर दिया गया है. इस कारण मंगलवार को विद्यालय का […]
सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत के खेतापुर पंचायत स्थित प्राथमिक मकतब विद्यालय में मंगलवार को चापाकल से जहरीला पानी के निकलने की सूचना पर स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों में हड़कंप मच गया. मुखिया सरपंच व ग्रामीणों के निर्देश पर चापाकल को सील कर दिया गया है. इस कारण मंगलवार को विद्यालय का एमडीएम भी बंद रहा. विद्यालय की एचएम नीलम देवी का कहना था कि अन्य दिनों की भांति मंगलवार को भी उक्त चापाकल पर पानी पीने गयी,
तो उसके पानी से थाइमेट जैसा बदबू आने लगा. उसके बाद विद्यालय के अन्य शिक्षकों को इसकी जानकारी दी. उनलोगों ने भी जब देखा तो पानी से बदबू निकल रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुखिया एवं सरपंच को दी. मुखिया अरुण कुमार झा व सरपंच मनीष झा मौके पर पहुंचकर उक्त चापाकल के पानी की जांच की.
जांचोपरांत उन्होंने रस्सी से चापाकल को बांध कर सील कर दिया. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दूरभाष से दे दिया गया था. वहीं पीएचइडी विभाग को भी पानी की जांच को लेकर पत्र लिखा गया है. समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारी विद्यालय नहीं पहुंचे थे. एचएम नीलम देवी का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व द्वारा विद्यालय के चापाकल में जहरीला पदार्थ डाला गया है. उन्होंने कहा, ऐसी जांच के बाद सच्चाई सामने आ पायेगी. जहरीला पानी की वजह से मंगलवार को विद्यालय का एमडीएम भी बंद रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










