5.48 करोड़ ने किया सफर 5.54 करोड़ की हुई आय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

माल भाड़े में दर्ज की गयी 17 प्रतिशत की वृद्धि समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलमंडल में वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 548.30 लाख यात्रियों ने विभिन्न जगहों के लिए सफर किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब साढ़े तीन प्रतिशत कम है. हालांकि, इससे रेलवे को 554.36 लाख रुपये की […]
विज्ञापन
माल भाड़े में दर्ज की गयी 17 प्रतिशत की वृद्धि
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलमंडल में वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 548.30 लाख यात्रियों ने विभिन्न जगहों के लिए सफर किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब साढ़े तीन प्रतिशत कम है. हालांकि, इससे रेलवे को 554.36 लाख रुपये की आय हुई. गत वर्ष की तुलना में 6.44 प्रतिशत अधिक है. मंगलवार को मीडिया प्रभारी सह सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंडल को अन्य कोचिंग आय से 25.17 लाख रुपये की आय हुई है,
जो गत वर्ष की तुलना में 12.36 प्रतिशत अधिक है. उन्होंने कहा कि माल भाड़े के रूप में मंडल को 80.47 लाख रुपये की आय दर्ज की गयी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.82 प्रतिशत अधिक है. सीनियर डीसीएम ने कहा कि रेलवे को विभिन्न मदों से 663.24 लाख रुपये की आय हुई, जो गत वर्ष की तुलना में 7.62 प्रतिशत अधिक है. रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष मंडल ने टिकट चेकिंग के मामले में इतिहास रचा है. रेलवे को उच्च प्रभार के 494237 लाख मामले दर्ज किये गये. इससे 181831201 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई. इसी तरह बिना बुक के 226972 मामलों से 11434308 रुपये की आमदनी हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में करी 13 प्रतिशत अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










