जीएम से मिले विधायक

Published at :12 Apr 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
जीएम से मिले विधायक

समस्तीपुर : शहर के भोला टाॅकिज गुमटी 53 ए पर आरओबी निर्माण के लिए मंगलवार को स्थानीय विधायक मो अख्तरुल शाहीन पूर्व मध्य रेलवे के जीएम विनोद कुमार गायेन से मिलकर जल्द आरओबी का निर्माण कराने की मां की. उन्होंने कहा कि गुमटी पर पुल निर्माण के लिए पिछले चार सालों से वह प्रयास कर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के भोला टाॅकिज गुमटी 53 ए पर आरओबी निर्माण के लिए मंगलवार को स्थानीय विधायक मो अख्तरुल शाहीन पूर्व मध्य रेलवे के जीएम विनोद कुमार गायेन से मिलकर जल्द आरओबी का निर्माण कराने की मां की. उन्होंने कहा कि गुमटी पर पुल निर्माण के लिए पिछले चार सालों से वह प्रयास कर रहे हैं.

रेलवे मंत्रालय ने पुल निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान कर रखी है. उसके बावजूद पुल का निर्माण नहीं हो रहा है. विधायक ने कहा कि जीएम ने तुरंत मुख्य पुल अभियंता को बुलाकर मामले की जानकारी ली. उन्होंने इस मामले में मुख्य पुल अभियंताओं को त्वरित कार्रवाई का निर्देश जारी किया है. पुल का निर्माण नहीं होने से इस गुमटी पर रोज घंटों लोग जाम में फंसते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन