समस्तीपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Published at :08 Apr 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक मजदूर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित महिला के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें दो लोगों को नामदज किया गया है. महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक मजदूर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित महिला के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें दो लोगों को नामदज किया गया है. महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर गांव के दो गुटों के बीच तनाव है.
बताया जाता है कि पीड़ित महिला खेत मजदूर है. गुरुवार को दोपहर वह गांव के पास ही चौर में गेहूं काटने के लिए जा रही थी. इसी दौरान पूर्व से घात लगाये गांव के अरुण राय व विद्यानंद राय ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. देर शाम दोनों के चंगुल से मुक्त होकर वह घर पहुंची. महिला घर पर अपने बच्चों के साथ रहती है. उसके पति परदेश में रहते हैं.
गांव लौट कर महिला ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. गांव के लोग मामले को पंचायत के माध्यम से सलटाना चाहते थे. महिला ने बताया कि वह न्याय के लिए तड़के गांव से निकल गयी और महिला थाने पर पहुंच कर घटना की जानकारी दी. महिला थानाध्यक्ष निलिमा कुमारी ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभूतिपुर थाने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन