छापेमारी में बिजली चोरी करते पांच धराये

Published at :03 Apr 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में बिजली चोरी करते पांच धराये

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विद्युत विभाग द्वारा की गयी छापेमारी में बिजली चोरी करते पांच लोग पकड़े गये. इन पर कुल 53 हजार 364 रुपये के विद्युत क्षति का आरोप लगाया गया है. इस आशय का आवेदन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा वारिसनगर के कनीय विद्युत अभियंता सुकेश कुमार पासवान ने थाने में […]

विज्ञापन

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विद्युत विभाग द्वारा की गयी छापेमारी में बिजली चोरी करते पांच लोग पकड़े गये. इन पर कुल 53 हजार 364 रुपये के विद्युत क्षति का आरोप लगाया गया है. इस आशय का आवेदन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा वारिसनगर के कनीय विद्युत अभियंता सुकेश कुमार पासवान ने थाने में दिया है. इसमें कहा है कि वह सहायक विद्युत अभियंता (कल्याणपुर) मणिकांत गोइत व अन्य मानव बल के साथ छापेमारी करने धुरलख गांव पहुंचे. यहां देखा कि पप्पू लाभ, शंकर मलिक व सुजीत कुमार सिंह ने अपने-अपने घरों में टोका फंसाकर बिजली जला रहे हैं.

उन्होंने इन तीनों पर 14 हजार 74 -14 हजार 74 रुपये का नुकसान नाॅर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का करने का आरोप लगाया है. छापेमारी के दौरान जब वे मकसूदपुर गांव पहुंचे तो देखा कि उक्त गांव के नवीन सिंह ने भी टोका फंसाकर बिजली चोरी कर रहे हैं. इन पर भी 14 हजार 74 रुपये विभागीय क्षति का आरोप लगाया है. वहीं जब वे साजनपुर गांव पहुंचे, तो वहां सुबोध सहनी को भी बिजली
चोरी करते हुए पाया. इन पर 11 हजार 142 रुपये क्षति का आरोप लगाया है.
बाइक की चोरी
मथुरापुर ओपी के मथुरापुर घाट से एक बाइक की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है. इस आशय की एक प्राथमिकी वारिसनगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांववासी प्रदीप पोद्दार ने थाने में दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि दिनांक 26 मार्च को मथुरापुर घाट स्थित एक घर के सामने संध्या में वो अपनी हीरो पैशन प्रो संख्या बीआर 33 एच/4920 की बाइक लगाकर भागवत कथा सुनने चले गये. वहीं कथा समाप्ति पश्चात जब वो वापस आयें तो देखा बाइक गायब है. आवेदन में कहा है कि उन्होंने इसकी काफी खोजबीन की, लेकिन गाड़ी नहीं मिली. थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर अनुसंधान व छापेमारी की बातें कही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन