40 किमी केबल का नहीं मिल पा रहा ट्रेस

समस्तीपुर : राष्ट्रीय ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क के तहत बिछाये गये 40 किलोमीटर केबल का ट्रेस नहीं मिल पा रहा है. बीएसएनएल ने गांवों को संचार सेवा से जोड़ने के लिए पिछले साल ही इस केबुल को बिछाया था, जो प्रखंड होते हुए जिला तक को संचार सेवा से जोड़ता. इन केबल के ट्रेस नहीं मिल […]
समस्तीपुर : राष्ट्रीय ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क के तहत बिछाये गये 40 किलोमीटर केबल का ट्रेस नहीं मिल पा रहा है. बीएसएनएल ने गांवों को संचार सेवा से जोड़ने के लिए पिछले साल ही इस केबुल को बिछाया था, जो प्रखंड होते हुए जिला तक को संचार सेवा से जोड़ता. इन केबल के ट्रेस नहीं मिल पाने के कारण जंकशन से पंचायतों को जोड़ने वाली रूट पर फिलहाल काम रुक गया है.
विभाग इसकी जांच में जुट गया है. इन केबुल की लागत एक करोड़ के आसपास बतायी जा रही है. हालांकि, विभाग की ओर से जिला दूरसंचार केंद्र के टीडीएम जेएम टिर्की ने बताया कि सड़क निर्माण के क्रम में यह केबल सड़क के अंदर चली गयी है. इसकी तलाश की गयी. इसमें सफलता नहीं हासिल हो सकी. इस बीच जिला दूरसंचार केंद्र ने अतिरिक्त केबुल आपूर्ति का डिमांड मुख्यालय को भेजा है. उसके आने के बाद ही नोफेन का काम शुरू हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










