ससुरालवालों की पिटाई से महिला ने मानसिक संतुलन खोया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

उपचार करनेवाले डॉक्टर ने कहा, पिटाई से पागल हो सकती है महिला दस साल के पुत्र ने मां की प्रताड़ना की सुनाई कहानी, पति समेत भैंसुर व जेठानी पर लगाया आरोप शरीर में दर्जनभर स्थानों पर गहरे जख्म के निशान, जिले के रोसड़ा थाने के गायघाट गांव में हुई घटना समस्तीपुर : ससुराल वालों ने […]
विज्ञापन
उपचार करनेवाले डॉक्टर ने कहा, पिटाई से पागल हो सकती है महिला
दस साल के पुत्र ने मां की प्रताड़ना की सुनाई कहानी, पति समेत भैंसुर
व जेठानी पर लगाया आरोप
शरीर में दर्जनभर स्थानों पर गहरे जख्म के निशान, जिले के रोसड़ा थाने के गायघाट गांव में हुई घटना
समस्तीपुर : ससुराल वालों ने एक विवाहिता को इतनी बेरहमी से पिटाई कर डाली कि महिला ने अपना संतुलन खो दिया. महिला को उसके पिता ने शनिवार को विक्षिप्तावस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया है. घटना जिले के रोसड़ा थाने के गायघाट में शुक्रवार रात घटी. मारपीट के बाद महिला को एक ऑटो पर लाद कर ससुराल वालों ने मसीना खानपुर पहुंचा दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टर ने घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी है. महिला का उपचार करने वाले डॉक्टर का कहना है
कि पिटाई के कारण महिला पागलों जैसा व्यवहार कर रही है. घटना के संबंध में महिला के पिता मसीना खानपुर निवासी सत्यनारायण झा ने बताया कि उनकी पुत्री वीणा की शादी आठ दस साल पूर्व गायघाट के चंद्रमणि चौधरी के साथ हुई थी. उनकी पुत्री को एक बेटा भी है. इधर, कुछ दिनों से उसके दामाद दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे. उक्त राशि वह देने में असमर्थ थे. महिला के पुत्र विकास ने बताया कि रात उसके पिता के अलावा चाचा मूरारी चौधरी,
चाची आदि ने उसकी मां को घर बंद कर डंडे से पिटाई की. बच्चे का कहना है उसके पापा उसकी मां को इनदिनों बराबर पिटाई करते थे. सत्यनारायण ने बताया कि सुबह उनके घर मसीना में घर के सामने एक टेंपो आ कर रुका तो उसमें उन्होंने अपनी पुत्री को चीखते हुए देखा. उसके शरीर में कई स्थानों पर बड़े-बड़े जख्म के निशान थे. वह उसी ऑटो से वीणा को सदर अस्पताल लाया है. उन्होंने शक जाहिर किया है कि दो लाख रुपये नहीं देने के कारण उनकी पुत्री को बेरहमी के साथ मारपीट की गयी है.
पिटाई से पागलों जैसा व्यवहार कर रही वीणा : डॉ एबी
पिटाई के कारण सदर अस्पताल में पागलों जैसा व्यवहार कर रही वीणा का उपचार करने वाले वरीय चिकित्सक डॉ एबी सहाय ने बताया कि महिला को बेरहमी से पीटा गया है. उसके शरीर पर दर्जनभर स्थानों पर गहरा जख्म है. अत्यधिक पिटाई के कारण ही महिला को शॉक लगा है. इस कारण वह पागल जैसा व्यवहार कर रही है. महिला का उपचार किया जा रहा है. उसे सामान्य होने में एक-दो दिनों का समय लग सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










