एक मतदान केंद्र पर 1200 वोटर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर नये सिरे से मतदान केंद्रों का गठन किया जायेगा. नये मतदान केंद्रों का मतदाताओं की संख्या के साथ शुक्रवार को इसका प्रारूप का प्रकाशन किया गया. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. तीन मार्च से लेकर 11 मार्च तक प्रारूप प्रकाशन अवधि में प्राप्त आपत्तियों […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर नये सिरे से मतदान केंद्रों का गठन किया जायेगा. नये मतदान केंद्रों का मतदाताओं की संख्या के साथ शुक्रवार को इसका प्रारूप का प्रकाशन किया गया.
इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. तीन मार्च से लेकर 11 मार्च तक प्रारूप प्रकाशन अवधि में प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन भी किया जायेगा. विदित हो कि समस्तीपुर नगर परिषद सहित नगर पंचायतों में भी आम चुनाव कराने की तैयारी शुरु हो गई है.
पहले चरण में मतदान केंद्रों का नये सिरे से निर्धारण करने के साथ ही इसका प्रारुप प्रकाशन की तैयारी की जा रही है. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदान केंद्रों की स्थापना करने के लिये तीन मार्च से लेकर 11 मार्च तक प्रारुप का प्रकाशन करने की तिथि निर्धारित की गयी है. इस अविध में प्राप्त आपित्तयों का निष्पादन भी इसी तिथि में किया जायेगा.
उसके बाद सात अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक मतदान केंद्र की अनुमोदित सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश दिया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता रहेंगे. दो किलोमीटर से अधिक दूर मतदान केंद्र नहीं रहेगा. किसी भी मतदान केंद्र की स्थापना अस्पताल, डिस्पेंसरी, धार्मिक स्थल तथा विवादित स्थल पर नहीं किया जायेगा. इस बारे में किसी तरह की कोताही नहीं करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.
आयोग के निर्देश पर तेज हुई चुनावी प्रक्रिया
चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है. आयोग द्वारा भेजे पत्र के अनुसार वार्ड स्तर पर सभी आपत्तियों का सुधार करने के बाद 20 मार्च तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर लेना है. 11 मार्च से पहले मतदान केंद्रों का निर्धारण करा आयोग को उपलब्ध कराना है. अंतिम रुप से बनी मतदाता सूची 19 अप्रैल से आम लोगों में सार्वजनिक कर देना है. शहरी क्षेत्र के निजी भवन में मतदान केन्द्र नहीं बनाये जायेंगे तथा किसी भी परिस्थिति में एक वार्ड का मतदान केन्द्र दूसरे वार्ड में स्थापित नहीं किया जायेगा. संकरे व घनी आबादी वाले स्थान पर मतदान केन्द्र नहीं स्थापित करना होगा. एक भवन में चार मतदान केंद्रों की स्थापना की जा सकती है. मतदान केन्द्र की स्थापना का प्रस्ताव बनाने से पहले सक्षम अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन करना आवश्यक होगा. आयोग ने कहा है कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिये बुनियादी सुविधाओं का रहना जरुरी है. जानकारों की मानें तो नप क्षेत्र में करीब 60 मतदान केंद्र है.
समस्तीपुर : अमृतसर से सहरसा लौट रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से गुरुवार रात जीआरपी ने 31 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बेगूसराय जिले के बखरी गांव निवासी राम कुमार महतो के रूप में की गई है.
बताया गया है कि वह होली के दौरान गांव में उंचे दाम पर बेचने के लिए अंबाला कैंट से शराब लेकर आ रहा था.
राम कुमार अंबाला में मजदूरी करता है. इस मामले में जीआरपी ने एक प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि रात स्थानीय स्टेशन पर उक्त ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी की चेकिंग पार्टी इंजन से चौथे डब्बे में जांच कर रहे थे तो उक्त युवक बैग लेकर भागने लगा. शक पर पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ लिया. उसके बैग की तलाशी ली तो बैग में रॉयल स्टेज कंपनी की 750 एमएल 31 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. बरामद शराब पर सेल फार हरियाणा लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










