समस्तीपुर में 13 कट्ठे में उगायी गयी 3 करोड़ की अफीम, अब पहरेदारी कर रही है पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2017 10:29 PM
अभय कुमार सिंह समस्तीपुर: शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव के मधुपुरिया टोले में शुक्रवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब तेरह कट्ठा में हो रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है. पुलिस काकहना है कि अफीम की फसल लगभग तैयार है और बाजार में इसकी कीमत […]
अभय कुमार सिंह
समस्तीपुर: शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव के मधुपुरिया टोले में शुक्रवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब तेरह कट्ठा में हो रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है. पुलिस काकहना है कि अफीम की फसल लगभग तैयार है और बाजार में इसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये होगी. वही भूमि मालिक छापेमारी की भनक पाकर भागने में सफल हो गया. पुलिस उसकी सरगरमी से तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के भोनू राय और मेदनी राय अपनी खेत में अफीम की खेती करते है. इसके बाद पुलिस ने गांव में छापेमारी की. जिसमें भोनू राय के दो प्लाट और मेदनी राय के चार कटठे में अफीम की फसल को लगा पाया. पुलिस ने खेत की निगरानी के लिये वहां पुलिस बल को तैनात कर दिया है.
साथ ही भूमि मालिकों की गिरफतारी के लिये छापेमारी की जा रही है. पुलिस का बताना है कि अफीम के खेतों के चारों ओर खेतों में मकई, सरसों, गेंहू आदि की फसल लगी हुई है इस दूर से किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी. थानाध्यक्ष बीएन मेहता ने बताया कि फसल लगभग तैयार हो चुकी है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब तीन करोड़ के आसपास होगी. पुलिस के मुताबिक भूमि मालिकों की गिरफ्तारी के बाद इसके गोरखधंधे से पर्दा उठने की उम्मीद है कि आखिर ये लोग फसल की बिक्री किसे और कहां करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










