ePaper

ग्रामीण बैंक में हुई अनोखी घटना, लॉकर बंद रुपये गायब !

Updated at : 17 Dec 2016 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक में हुई अनोखी घटना, लॉकर बंद रुपये गायब !

समस्तीपुर : ताजपुर थाना के कोठिया गांव स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से 15 लाख रूपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले का खुलासा शनिवार को बैंक के खुलने के बाद हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बैंक के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और मामले की जांच […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : ताजपुर थाना के कोठिया गांव स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से 15 लाख रूपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले का खुलासा शनिवार को बैंक के खुलने के बाद हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बैंक के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और मामले की जांच की जा रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि बैंक के शाखा प्रबंधक दीनानाथ प्रसाद का शुक्रवार को तबादला होने के बाद बैंक के कैशियर रवि रंजन ने प्रबंधक का चार्ज संभाला था. शनिवार को जब वे बैंक के लॉकर खोले तो उसमें रखे 15 लाख 7 हजार 392 रुपये गायब मिले.

बतायाजा रहा है कि चार्ज लेने के बाद शुक्रवार को रविरंजन ने ही लाकर बंद किया था और लॉकर की चाबी सिर्फ उनके ही पास थी. इधर पुलिस का बताना है कि मामला संदेहास्पद लगता है और इसमें बैंक के कर्मियों की संलिप्तता हो सकती है. वैसे बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द है मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. बता दे की वर्ष 11 में चकफहाड़ बैंक से भी करीब 8 लाख की चोरी हुई थी जिस बाद में राशि को एक झोला से बरामद दिखा मामले को रफा-दफा किया गया था. उस वक्त भी उस बैंक के कैशियर भी रवि रंजन ही थे और चोरी के एक दिन पहले ही प्रबंधक का चार्ज लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन