200 पाउच देसी शराब जब्त

Published at :03 Oct 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
200 पाउच देसी शराब जब्त

मिथिला एक्सप्रेस से बरामद शराब के साथ थानाध्यक्ष विनोद राम व अन्य. समस्तीपुर : हावड़ा से रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच से शनिवार रात जीआरपी ने दो सौ पाउच देसी शराब बरामद किया है. हालांकि, कारोबारी पुलिस को देख फरार हो गया. शराब ट्रेन के साधारण कोच में प्लास्टिक के दो […]

विज्ञापन

मिथिला एक्सप्रेस से बरामद शराब के साथ थानाध्यक्ष विनोद राम व अन्य.

समस्तीपुर : हावड़ा से रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच से शनिवार रात जीआरपी ने दो सौ पाउच देसी शराब बरामद किया है. हालांकि, कारोबारी पुलिस को देख फरार हो गया. शराब ट्रेन के साधारण कोच में प्लास्टिक के दो अलग-अलग झोले में चादर से बांध कर रखी गयी थी. बरामद शराब पर सेल फाॅर झारखंड लिखा हुआ है.
शराब सीट के नीचे छिपाकर रखी गयी थी. जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि रात दारोगा आर एन सिंह, जमादार तेजप्रताप सिंह के अलावा सुशील कुमार, बलराम सिंह व फनीलाल प्लेटफाॅर्म नंबर सात पर लगी मिथिला एक्सप्रेस की बोगी में चेकिंग कर रहे थे कि सीट के नीचे रखा लावारिस झोला देख कर शक के आधार पर स्वामी के बारे में पूछा गया, लेकिन किसी भी यात्री ने अपना झोला होने से इनकार कर दिया. शक के आधार पर झोले की तलाशी ली गयी तो उसमें शराब मिली.
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात कारोबारी पर एफआइआर दर्ज की गयी है. बता दें कि स्थानीय स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में आये दिन विदेशी शराब बरामद होती रहती है. इतनी मात्रा में देसी शराब पहली बार बरामद की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन