निष्क्रिय करने के दौरान फटा कुकर बम

Published at :02 Oct 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
निष्क्रिय करने के दौरान फटा कुकर बम

समस्तीपुर : रेल मंडल के घोड़ासहन स्टेशन के पास कुकर बम मिलने से करीब दस घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. एक सवारी गाड़ी को छोड़ादानो, तो दूसरी को सीतामढ़ी से वापस कर दिया गया. वहीं सद्भावना एक्सप्रेस घंटों रक्सौल स्टेशन पर खड़ी रही. बम निरोधक दस्ता की ओर से डिफ्यूज करने के दौरान […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : रेल मंडल के घोड़ासहन स्टेशन के पास कुकर बम मिलने से करीब दस घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. एक सवारी गाड़ी को छोड़ादानो, तो दूसरी को सीतामढ़ी से वापस कर दिया गया. वहीं सद्भावना एक्सप्रेस घंटों रक्सौल स्टेशन पर खड़ी रही. बम निरोधक दस्ता की ओर से डिफ्यूज करने के दौरान बम बलास्ट कर गया. इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. घटना को लेकर रक्सौल जीआरपी में मामला दर्ज किया गया है.

सीनियर डीसीएम बीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 75228 डीएमयू ट्रेन मौके से गुजरने वाली थी कि आसपास के कुछ युवकों ने शोर करके ट्रेन रुकवायी. मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा. उन्होंने बताया कि घंटों प्रयास के बाद भी बम डिफ्यूज नहीं हो पाया, तो दस्ते के सदस्यों ने बम को पास के खेत में ले जाकर डिफ्यूज करने का प्रयास करने लगे, इसी दौरान बलास्ट हो गया. हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि घटना के कारण दो सवारी गाड़ी व सद्भावना एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित हुआ है. सीनियर डीसीएम बीरेद्र कुमार ने बताया कि घटना के कारण सुबह 6.30 बजे से 3:30 बजे तक इस खंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा. बम डिफ्यूज होने के बाद बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया. आधा दर्जन माल ट्रेनें भी बाधित हुईं.

रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर घोड़ासहन स्टेशन के पास लगाया गया था बम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन