हरपुर महमदा के पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर होगी प्राथमिकी

Published at :29 Sep 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
हरपुर महमदा के पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर होगी प्राथमिकी

समस्तीपुर : हरपुर महमदा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश ताजपुर के सहकारिता बैंक के शाखा प्रबंधक को दिया गया है. इस बाबत जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि ताजपुर के हरपुर महमदा पैक्स में पूर्व के कई वर्षों से पैक्स का प्रभार नहीं देने की शिकायत मिल रही […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : हरपुर महमदा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश ताजपुर के सहकारिता बैंक के शाखा प्रबंधक को दिया गया है. इस बाबत जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि ताजपुर के हरपुर महमदा पैक्स में पूर्व के कई वर्षों से पैक्स का प्रभार नहीं देने की शिकायत मिल रही थी.

इसके साथ ही पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर सहकारिता बैंक का लाखों रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड के ऋण की राशि बकाया पड़ी हुई है. इसकी वापसी को लेकर भी कई बार प्रयास किये गये. वहीं अभी तक पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष के साथ भी प्रभार को लेकर विवाद चल रहा है. इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की गयी थी. इसके बाद सात दिनों के अंदर मामले के निबटारे का आदेश दिया गया था. वहीं पैक्स में विवाद के कारण अंकेक्षण की भी समस्या आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन