693 बोरा चावल व 14 बोरा गेहूं बरामद

मोरवा/ताजपुर : ताजपुर थान क्षेत्र के मोरवा प्रखंड स्थित अमृतपुर गांव में सड़क किनारे स्थित एक गोदाम से सोमवार की देर रात भारी मात्रा में अवैध खाद्यान्न जब्त किया गया. डीएसपी तनबीर अहमद के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में कुल 693 बोरा में पैक चावल एवं गेहूं जब्त किये गये. इसमें ट्रक पर लोड […]
मोरवा/ताजपुर : ताजपुर थान क्षेत्र के मोरवा प्रखंड स्थित अमृतपुर गांव में सड़क किनारे स्थित एक गोदाम से सोमवार की देर रात भारी मात्रा में अवैध खाद्यान्न जब्त किया गया. डीएसपी तनबीर अहमद के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में कुल 693 बोरा में पैक चावल एवं गेहूं जब्त किये गये. इसमें ट्रक पर लोड किये गये 315 बोरा एवं गोदाम में रखे गये 364 बोरा चावल तथा 14 बोरा गेहूं बरामद किया गया.
बताया जाता है कि डीएसपी ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव में छापेमारी की. एक ट्रक पर खाद्यान्न लोड कर कारोबारी कहीं अन्यत्र जगह बेचने के फिराक में था. पुलिस को आते देख कारोबारी भागने में सफल रहा. वहीं शत्रुघ्न सहनी नामक एक मजदूर को पुलिस ने गोदाम से गिरफ्तार किया. मंगलवार को मोरवा एमओ रंजीता वर्मा, पूसा एमओ प्रभात कुमार एवं ताजपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की देखरेख में सभी खाद्यान्न को जब्त कर निकसपुर पैक्स अध्यक्ष राम पांडव के जिम्मेनामा पर सुपुर्द कर दिया गया. जब्त खाद्यान्न एसएफसी का बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










