ओवर लोडिंग के खिलाफ चला अभियान, दर्जनभर वाहन जब्त

समस्तीपुर : ओवर लोडिंग व अवैध पार्किंग के खिलाफ शनिवार को नगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दर्जनभर टेंपो के अलावा एक मिनी बस को भी जब्त कर लिया . नगर पुलिस के इस अभियान से ओवर लोड व अवैध पार्किंग करने वालों वाहन मालिकों के बीच हड़कंप मच गया . पुलिस ने शहर के […]
समस्तीपुर : ओवर लोडिंग व अवैध पार्किंग के खिलाफ शनिवार को नगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दर्जनभर टेंपो के अलावा एक मिनी बस को भी जब्त कर लिया . नगर पुलिस के इस अभियान से ओवर लोड व अवैध पार्किंग करने वालों वाहन मालिकों के बीच हड़कंप मच गया . पुलिस ने शहर के सदर अस्पताल गेट, गोलंबर आदि जगहों पर अवैध रूप से लगे टेंपो को जब्त कर लिया. वहीं कर्पूरी बस पड़ाव में बस की छतों पर यात्री को बैठाने के आरोप में एक मिनी बस कर जब्त कर लिया.
अभियान का नेतृत्व नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसपी को सूचना दी गयी थी कि शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऑटो वालों ने सड़क को अवैध स्टैंड बना दिया है. इससे जाम की समस्या बनी रहती है. वहीं बस संचालक भी ओवर लोड वाहनों का परिचालन कर रहे हैं. इससे आये दिन बस की छत से गिर कर मौत की सूचना मिलती रहती है. सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह सदर अस्पताल परिसर, अस्पताल गेट, हॉस्पिटल गोलंबर, थानेश्वर स्थान मंदिर आदि जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान अवैध रूप से ऑटो लगाने के आरोप में दर्जनभर ऑटो वाहन को जब्त कर लिया. वहीं कर्पूरी बस पड़ाव से बस की छप पर यात्री को निकले मिनी बस को भी जब्त कर लिया. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी वाहनों के बारे में एसडीओ को रिपोर्ट भेजी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










